Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

जिला प्रशासन द्वारा उत्तरकाशी शहर में धारा 163 BNSS लागू

कल उत्तरकाशी में सनातन धर्म रक्षक संघ द्वारा आयोजित जनाक्रोश रैली निकाली गई थी। इस दौरान उनके द्वारा निर्धारित रूट का प्रयोग न करते हुए बैरिकेटिंग्स पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर भीड़ द्वारा पथराव करने में 08 पुलिस कर्मी एवं कुछ प्रदर्शनकारी घायल हुए। जिनको तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया और जिसमें एक महिला भी घायल हुई। माहौल को बिगड़ते देख पुलिस ने देर सायं को जिला प्रशासन द्वारा शहर में धारा 163 BNSS लागू कर दी।