Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

यमुनोत्री-जानकीचट्टी में उफान पर आई नदी, SDRF ने आसपास का क्षेत्र कराया खाली

यमुनोत्री- जानकीचट्टी में नदी उफान पर आ गई, जिसे देखते हुए एसडीआरएफ ने आसपास का क्षेत्र को खाली कराया। यमुनोत्री क्षेत्र में अधिक बारिश होने के कारण जल स्तर काफी बढ़ गया है जिसके चलते जानकीचट्टी पार्किंग में नदी का पानी आने से कुछ दोपहिया वाहन भी बह गए। एसडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात है।

दूसरी तरफ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी से आगे स्थान थिरांग के पास पहाड़ी से मलबा पत्थर आने से बाधित हो गया है।  मलबे में एक मोटर साइकिल भी दब गई। हालांकि साइकिल चालक सुरक्षित है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। बीआरओ द्वारा हेल्गुगाड से जेसीबी भेजी गई है। उत्तराखंड में भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। यमुना नदी के उदगम में अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को भारी नुक़सान हुआ है। 

मंदिर समिति के कार्यालय, रसोई आदि को भी नुकसान उक्त जानकारी देते हुए पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि जनहानि नहीं लेकिन परिसंपित्तयों को नुक्सान पहुंचा है। बताया कि यमुना नदी के मुहाने पर एकत्रित मलबा बोल्डर पत्थरों की वजह से मंदिर परिसर को अधिक नुकसान हुआ है।