Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Uttarakhand: कॉर्बेट नेशनल पार्क में दिखा दुलर्भ पक्षी 'लॉन्ग टेल मिनिवेट', पक्षी प्रेमियों में उत्साह

Uttarakhand: उत्तराखंड का कॉर्बेट नेशनल पार्क और उसके आसपास का इलाका न सिर्फ वन्य जीवों बल्कि पक्षियों की समृद्ध विविधता के लिए भी देश-विदेश में मशहूर है। इसी कड़ी में इन दिनों कॉर्बेट क्षेत्र में एक बेहद आकर्षक और दुर्लभ पक्षी ‘लॉन्ग टेल मिनिवेट’ (Long-tailed Minivet) देखा गया है, जिसने पक्षी प्रेमियों और पर्यटकों का ध्यान खींचा है।

पक्षी प्रेमी रोमांचित हैं। उनके मुताबिक ऐसे दुलर्भ पक्षियों का दिखना इस बात का संकेत है कि कॉर्बेट का जंगल आज भी जैव विविधता के लिए सुरक्षित और समृद्ध है। कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में चटक लाल रंग के नर लॉन्ग टेल मिनिवेट के साथ-साथ, हल्के पीले-हरे रंग की मादा भी देखी गई है।

कॉर्बेट में ऐसे दुलर्भ पक्षी का दिखना न सिर्फ पक्षी प्रेमियों के लिए बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।