Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

आग के बीच तपस्या कर रहे संत पागल बाबा की मौत, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप

UP: जहां भीषण गर्मी के में आग के बीच तपस्या कर रहे एक संत की मौत हो गई है संत की मौत के बाद प्रशासनिक अमले में हढ़कंप मचा है अधिकारी कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं हैं पुलिस ने शव पीएम को भेजा है। अमेठी के संत पागल बाबा ने कल्कि नगरी सम्भल में अंतिम सांस ली है।

पूरा मामला जनपद सम्भल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव बेनीपुर चक का है। जहां अमेठी के एक संत नशा मुक्ति एवं विश्वशांति के लिए आग के बीच तपस्या पर बैठे थे, तपस्या के लिए संत ने एसडीएम संभल से परिमीशन ली थी। 23 मई को शुरु हुई तपस्या 27 मई तक होना तय थी। रविवार को सुबह की सुबह संत की हालत बिगड़ी एंबुलेंस उन्हें लेकर जिला अस्पताल आई मगर तब तक संत की मौत हो गई। संत की मौत के बाद हड़कंप मचा सीडीओ एवं एसडीएम जिला अस्पताल पहुंचे बाद में पुलिस ने शव को पीएम को भेजा है। घटना की सूचना मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू भी जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली।

आपको बता दें कि पूरे मामले में प्रशासन कैमरे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है वहीं हीटवेव के बीच आग के बीच तपस्या की अनुमति पर सवाल उठना लाजिमी है।

रिपोर्ट- सनी गुप्ता