Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

प्रयागराज में मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर की ड्रिल

Uttar Pradesh: आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहना हमेशा समझदारी का काम है – इससे जिंदगी और मौत के बीच का फर्क तय हो सकता है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकारियों ने इस बात को समझा और गुरुवार को बचाव और राहत एजेंसियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल की।

अभ्यास में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ स्थानीय एजेंसियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नावों, लाइफ जैकेट और दूसरे आपातकालीन उपकरणों का इस्तेमाल किया।

बारिश के दिनों में प्रयागराज के कुछ तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा रहता है। मानसून के दौरान यहां अकसर पानी भर जाता है। बारिश से पहले बाढ़ जैसी संभावित स्थिति से निपटने के लिए एजेंसियों को तैयार करने के मकसद से ये ड्रिल की गई है।