Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

मेरठ पुलिस का मानवीय चेहरा, भटकते पिता को बेटों से मिलाया

मेरठ पुलिस की मानवीयता एक चेहरा सामने आया है। जब पुलिस ने नोएडा से भटककर मेरठ पहुंचे बुजुर्ग को उसके बेटों से मिलवाकर घर पहुंचाया। मोदीपुरम चौकी इंचार्ज शिलैंद्र सिंह ने 30 मिनट में परिजनों को बुजुर्ग की जानकारी देते हुए उनके सुपुर्द किया। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने नोएडा से भटककर पल्लवपुरम पहुंचे 75 वर्षीय बुजुर्ग को बेसुध हालत में चंद समय में परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

आपको बता दे थाना सरधना के गांव चांदना निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग लख्मीचंद नोएडा के सेक्टर 40 में अपने बेटे अर्जुन प्रजापति के साथ रह रहा था। एक दिन पूर्व सोमवार को बुजुर्ग घर से घूमने के लिए निकला था। परिजन बुजुर्ग की तलाश कर रहे थे। इस दौरान बुजुर्ग मोदीपुरम स्थित मोदी कालोनी के गेट पर पहुंच गया।

जिसके बाद लोगों ने सर्दी का मौसम होने के चलते पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने जानकारी लेते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मोदीपुरम चौकी इंचार्ज शिलैंद्र सिंह ने जानकारी ली और चांदना गांव का पता चलते ही लगभग 30 मिनट में परिजनों की जानकारी कर बुजुर्ग से मिलाया।पुलिस ने बुजुर्ग को मौके पर पहुंचे परिजनों को सौंपा। परिजनों ने चौकी इंचार्ज की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किय।