Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बदायूं में स्कूल बस और वैन की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के बदायूं में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल बस ड्राइवर और दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में कई बच्चे घायल बताए गए हैं। कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।  

अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर और एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बदायूं के जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने कहा कि घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज हो रहा है।

उन्होंने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है और उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।