Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

किसानों ने भूमि अधिग्रहण पर सरकार के खिलाफ अलीगढ़ में प्रदर्शन किया बंद

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के सांकरा गांव में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुए। किसानों की मांग थी कि उन्हें उस जमीन पर खेती करने दी जाए जिसे सरकार ने परियोजना के लिए अधिग्रहीत किया है।

हालांकि, इस मामले पर सरकार और किसानों के बीच सहमति बन गई। उन्हें अधिग्रहीत जमीन पर काम करने की अनुमति देने के लिए सरकार राजी हो गई है। इसी के साथ अलीगढ़ दादों थाना क्षेत्र के सांकरा में किसानों ने पिछले दो महीने से चल रहा धरना बंद कर दिया।

करीब 45 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री गंगा नदी से जुड़े प्रोजेक्ट के नाम पर की गई है। वहीं, यूपी के कई इलाकों से आए किसानों ने पर्याप्त मुआवजे की मांग करते हुए सोमवार को दिल्ली की ओर मार्च किया। उन्हें नोएडा-दिल्ली सीमा पर रोक दिया गया, जहां वे धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि अगर सात दिन के अंदर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे फिर से दिल्ली की ओर कूच करेंगे।