Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

UP PET 2026 की आंसर-की जारी, 8 नवंबर तक वेबसाइट पर देख सकेंगे अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आयोग ने 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित परीक्षा की सभी छह पालियों की उत्तर कुंजियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। अभ्यर्थी 8 नवंबर 2026 तक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने प्रश्नपत्र के उत्तर देख सकते हैं।

तीनों तारीखों की सभी पालियों की आंसर-की उपलब्ध

आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, PET-2026 की लिखित परीक्षा प्रदेश के 60 जनपदों में आयोजित की गई थी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में हुई थी। अब आयोग ने तीनों परीक्षा तिथियों की प्रथम और द्वितीय पाली की अलग-अलग प्रोविजनल उत्तर कुंजियां जारी कर दी हैं।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर संबंधित परीक्षा तिथि और पाली का चयन कर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। इसके जरिए वे अपने प्रश्नपत्र के उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे।

8 नवंबर तक देख सकेंगे उत्तर कुंजियां

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रोविजनल उत्तर कुंजियां 8 नवंबर 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी परीक्षा की उत्तर कुंजी देखने की सलाह दी गई है।

परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर

योगी सरकार भर्ती परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने पर जोर दे रही है। परीक्षा के बाद सभी पालियों की प्रोविजनल उत्तर कुंजियां सार्वजनिक करना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का आकलन करने और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।