Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

UP: अयोध्या में दिवाली से पहले मुरझाए कुम्हारों के चेहरे, सरकार से लगाई मदद की गुहार

तीर्थ नगरी अयोध्या में ये दिवाली बेहद खास होने वाली है। आम लोगों के साथ-साथ कुम्हार भी दिवाली को धूमधाम से मनाने का इंतजार कर रहे हैं। अयोध्या और आस-पास के गांवों के कुम्हारों को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दीप उत्सव के लिए लाखों दीये बनाने का ऑर्डर मिला है।

हालांकि उनकी उम्मीदें दमतोड़ रही है। कुम्हारों का आरोप हैं कि जिन ठेकेदारों ने उन्हें दीये बनाने का काम सौंपा था, उन्होंने अब ऑर्डर के तैयार किए गए पूरे लॉट लेने से इनकार कर दिया है। कुम्हारों के मायूस चेहरे उनकी हालत बयां कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर ऑर्डर नहीं खरीदे गए तो उनके पास दिवाली मनाने के लिए पैसे नहीं बचेंगे। 

कुम्हारों का दावा है कि ठेकेदार दूसरे जिलों से दीये खरीद रहे हैं। वहीं, दीप उत्सव कार्यक्रम के प्रभारी नोडल अधिकारी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार अयोध्या के कुम्हारों से दीये खरीदे जा रहे हैं।

अयोध्या में तकरीबन 40 कुम्हार परिवार ऐसे हैं जो तीर्थ नगरी में अक्टूबर के आखिर तक भव्य दीपोत्सव समारोह के लिए दिन-रात दीये बना रहे हैं। राज्य सरकार इस साल अयोध्या में 25 लाख दीये जलाकर दीपोत्सव मनाने की तैयारी में है। पिछले साल अयोध्या में 21 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाया था।