उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। राज्य के मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अंबेडकरनगर) और मझवां (मिर्जापुर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप-चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था।
इन सभी नौ सीट पर सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। उप-चुनाव के दौरान नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 90 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 महिला प्रत्याशी हैं। सीसामऊ में सबसे कम 20 और कुंदरकी, करहल, फूलपुर और मझवां में सबसे ज्यादा
32 दौर में मतगणना पूरी होगी।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के नौ जिलों मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर नगर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर और मिर्जापुर में वोटों की गिनती जारी है। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए नौ प्रेक्षक तैनात किए हैं। साथ ही सीसीटीवीसे निगरानी भी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर वोटों की गिनती शुरू
You may also like
महिला उद्यमी संस्था ने मनाया दीपावली उत्सव.
सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अनूठी पहल: दीपावली के अवसर पर महिला उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल प्रदान कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम.
किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, 3 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: सीएम योगी.
भारत बौद्धिक्स 2.0 के लिए 1.60 लाख से अधिक पंजीकरण, अंतिम तारीख 5 नवंबर तक बढ़ी.