Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

'लफ्फाजी कर रहे अखिलेश यादव...', योगी के मंत्री ने सपा मुखिया को सुनाई खरी-खरी

लोकसभा चुनाव के बीच बयानबाजी का दौर जारी है. कोई किसी पर आरोप लगा रहा है, तो कोई किसी पर वार-पलटवार कर रहा है. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा, “अखिलेश जी से कुछ नहीं होगा. अखिलेश का चेहरा 2012 से 2017 के बीच में जनता ने देखा है. तब उत्तर प्रदेश के थाने समाजवादी पार्टी के गुंडे-माफिया चलाते थे.“