Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

आगरा में जल्द दिखेगी 'वेस्ट टू वंडर' की मिसाल, कचरे से लड्डू गोपाल की मूर्ति हो रही तैयार

Uttar Pradesh: आगरा नगर निगम भगवान कृष्ण के बाल रूप, लड्डू गोपाल की विशाल मूर्ति बनवा रहा है। बेकार सामानों से बनने वाली मूर्ति "वेस्ट टू वंडर" पहल की मिसाल होगी। 26 फीट ऊंची मूर्ति बनाने में दो टन से ज्यादा लोहा और स्टील लगेगा। 

उम्मीद है कि तैयार होने के बाद मूर्ति लोकल और सैलानियों- दोनों को आकर्षित करेगी। "वेस्ट टू वंडर" पहल के तहत देश के कई हिस्सों में बेकार सामानों से नायाब कलाकारी की जा रही है। जल्द ही आगरा में भी इस पहल की मिसाल देखने को मिलेगी।