Breaking News

संसद के बाहर धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, पाग पहना कर ले गए अंदर     |   कांग्रेस के बिना PM मोदी सांस भी नहीं ले सकते: पवन खेड़ा     |   जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान पर छात्रों पर लाठीचार्ज मामले पर SC में कल होगी सुनवाई     |   बर्लिन में प्राइड इवेंट के दौरान भीड़ पर हमला करने वाला संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर     |   ईरान-US के बीच बातचीत जारी, मध्यस्थ भी सक्रिय: ईरानी विदेश मंत्रालय     |  

उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में आज मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। लोगों को अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। राज्य के मैदानी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदियों और नालों के पास जाने से बचें। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।