Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

कांवड़ यात्रा के लिए चलेंगी 300 अतिरिक्त बसें, 30 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेश में यात्रियों की सुविधा के लिए 300 से ज्यादा अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होगी और मुख्य पर्व श्रावण शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रियों को बसों में किसी तरह की परेशानी न हो। खासतौर पर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी, क्योंकि यात्रा की शुरुआत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार जाते हैं।

लखनऊ के साथ-साथ आगरा, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, गोरखपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों के रूट पर भी बसों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। परिवहन मंत्री ने बसों की सुरक्षित यात्रा पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी बसों को तय गति सीमा में चलाया जाए और बस चालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी किया जाए।

रोडवेज के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हर क्षेत्र के मुख्यालय पर 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। साथ ही, जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।