Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

पीएम मोदी आज इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में प्रांबानन मंदिर का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब 1000 साल पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों को दर्शाता है। 9वीं शताब्दी में बना प्रंबानन मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है और दक्षिण-पूर्व एशिया की शानदार स्थापत्य धरोहरों में शामिल है। इस परिसर में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव को समर्पित कुल 240 छोटे-बड़े मंदिर हैं।

मंदिर की दीवारों पर रामायण के कई प्रसंग पत्थरों पर उकेरे गए हैं। आज भी यहां रामायण पर आधारित नृत्य-नाटक का मंचन किया जाता है। इस बीच, भारत और इंडोनेशिया ने प्रंबानन मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए एक अहम पहल की घोषणा की है। इस समझौते के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल इस मंदिर परिसर की कुछ चुनिंदा संरचनाओं के संरक्षण और मरम्मत में सहयोग करेगा।