Breaking News

सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |   80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं     |   स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री की भारत को बधाई     |   स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, वीर शहीदों को किया नमन     |  

ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधि बढ़ी, 4 PLA विमान और 5 नौसैनिक जहाज दिखे

ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधियां बढ़ती हुई नजर आई हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय (MND) के मुताबिक, मंगलवार सुबह तक उसके क्षेत्र के आसपास चीनी सेना (PLA) के 4 विमान, चीनी नौसेना के 5 जहाज और 6 आधिकारिक जहाज देखे गए। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि PLA के सभी 4 विमानों ने ताइवान की मध्य रेखा को पार किया और उत्तरी, मध्य तथा दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में प्रवेश किया।

मंत्रालय ने कहा कि ताइवान की सशस्त्र सेनाओं ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और जरूरी कार्रवाई की। इससे एक दिन पहले सोमवार को भी ताइवान के आसपास PLA के 2 विमान, PLAN के 7 जहाज और एक आधिकारिक जहाज देखा गया था। इन दोनों विमानों ने भी मध्य रेखा पार कर ताइवान के उत्तरी ADIZ में प्रवेश किया था। चीन ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है और उस पर अपना दावा करता है। वहीं, ताइवान अपनी अलग सरकार, सेना और अर्थव्यवस्था के साथ स्वतंत्र रूप से काम करता है। ताइवान का मुद्दा लंबे समय से चीन और अमेरिका के बीच भी तनाव का एक प्रमुख कारण रहा है।