Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

नगरोत्थान योजना से छत्तीसगढ़ के शहरों को मिलेगी नई पहचान, ₹500 करोड़ के बजट के साथ शुरुआत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब राज्य के शहरों की सूरत ही नहीं, बल्कि उनकी सीरत भी बदलेगी। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत पहले चरण में 500 करोड़ रुपये के बजट के साथ शुरुआत हुई। अब दूसरे चरण के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है। इस योजना के तहत राज्य के शहरों को आधुनिक, सुंदर और नागरिकों की सुविधा के अनुकूल बनाया जाना है।

योजना के पहले चरण में अब तक 30 कार्यों के लिए 484.27 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इनमें मरीन ड्राइव विस्तार, ऑक्सीजोन कम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हाइटेक बस स्टैंड, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, ऑडिटोरियम, तालाब सौंदर्यीकरण और रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के जरिए शहरों को नई पहचान मिलेगी।

राजधानी रायपुर में 91 करोड़ से अधिक राशि से रोड जंक्शन का विकास, महादेव घाट कोरिडोर का निर्माण और टेक्निकल टावर निर्माण कार्य किए जाएंगे। धमतरी में हाइटेक बस स्टैंड और ऑडिटोरियम, अंबिकापुर में मां महामाया कॉरिडोर, जगदलपुर में सड़क चौड़ीकरण और दलपत सागर सौंदर्यीकरण जैसे प्रोजेक्ट शहरों को नई पहचान देंगे।

राज्य सरकार की यह योजना चरणबद्ध तरीके से सभी नगरीय निकायों तक पहुंचेगी। इससे छत्तीसगढ़ के शहर सुव्यवस्थित, पर्यावरण अनुकूल होने के साथ ही भविष्य के लिए भी तैयार होंगे।