Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

CG: 'कृषक उन्नति योजना' से खेती को मिल रही नई दिशा, किसानों के जीवन में आ रहा बड़ा बदलाव

Chhattisgarh: धान का कटोरा कहलाने वाले छत्तीसगढ़ में खेती को नई दिशा मिल रही है। राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना किसानों के जीवन में नई उम्मीद और रोशनी लेकर आई है।लक्ष्य साफ है- खेती की लागत कम हो, किसानों की आय बढ़े और फसल विविधीकरण के जरिए कृषि को फिर से लाभकारी व्यवसाय बनाया जाए। किसानों को धान के साथ अन्य फसलों की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि बेहतर उत्पादन के साथ बेहतर कमाई सुनिश्चित हो सके।

इस बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है- राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर, समर्थन मूल्य और अंतर की राशि कृषक उन्नति योजना के तहत तुरंत खातों में भेजी जाती है। धान बेचने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के साथ अतिरिक्त बोनस मिल रहा है, कुल मिला कर एक एकड़ पर 16,000 रुपये से अधिक लाभ और अन्य फसलों पर किसानों को ₹11,000 रुपये प्रति एकड़ तक की आदान सहायता मिल रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रही है। सिर्फ 2024-25 में ही करीब 25 लाख 49 हजार किसान इस योजना से लाभान्वित हुए,और 12,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से सीधे खातों में भेजी गई। इसी दिशा में कृषक उन्नति योजना आज छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र की बड़ी गेम-चेंजर कहानी बन रही है।यह केवल एक योजना नहीं-किसान की मेहनत को सम्मान देने का संकल्प है। एक ऐसा कदम, जो लाखों परिवारों में नई रोशनी, नया आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य ला रहा है।