Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

मतदाताओं के नाम हटाए जाने के खिलाफ आज धरना देंगी CM ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद राज्य की संशोधित मतदाता सूची में कथित तौर पर मनमाने ढंग से नाम हटाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को कोलकाता के मेट्रो चैनल पर धरना देंगी। धरना दोपहर दो बजे एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर शुरू होगा। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को यह जानकारी दी थी।

अभिषेक ने आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग ने राजनीति से प्रेरित होकर यह एसआईआर कराई है और इसकी वजह से विधानसभा चुनाव से पहले लाखों वैध मतदाता मतदान से वंचित हो सकते हैं। अभिषेक ने कहा, “मुख्यमंत्री हमारे अगले कदम की घोषणा करेंगी। हम इस एसआईआर के खिलाफ हैं, जिसमें वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।” आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 में शुरू हुई एसआईआर के दौरान 63.66 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिसके बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ रह गई।