Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

Chhattisgarh: बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 4400 मुर्गियों की मौत, 10 km के क्षेत्र में अलर्ट जारी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के एक मामले की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से व्यापक नियंत्रण और रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में संक्रमण पाए जाने के बाद प्रशासन ने निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित इलाके के एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित जोन और 10 किलोमीटर इलाके को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है।

पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जी. एस. तंवर ने बताया कि बिलासपुर के कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में 5037 मुर्गियां थी जिनमें से करीब 4400 की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को भोपाल और पुणे लैब में संक्रमित मुर्गियां के नमूने भेजे गए थे जिनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।