Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

दिल्ली के थर्ड-पार्टी डेटा सेंटर में लगी आग, भारत में गूगल क्लाउड की सेवाएं बाधित

Delhi: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में गूगल क्लाउड की सेवाओं में नेटवर्क की दिक्कतें और लेटेंसी (डेटा ट्रांसफर में देरी) बढ़ गई है। ऐसा राजधानी में एक थर्ड-पार्टी डेटा सेंटर में आग लगने के कारण हुआ है। गूगल क्लाउड सर्विस हेल्थ डैशबोर्ड के अपडेट के अनुसार, आग लगने की वजह से नेटवर्किंग इक्विपमेंट की बिजली इमरजेंसी में बंद करनी पड़ी। इससे दिल्ली में एक लोकल 'पॉइंट ऑफ प्रेजेंस' (POP) अलग-थलग पड़ गया और मेट्रो इलाके में उपलब्ध नेटवर्क क्षमता कम हो गई।

ये घटना मंगलवार देर रात शुरू हुई। कंपनी ने बताया, "दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और आस-पास के इलाकों से गूगल क्लाउड पर आने वाले नेटवर्क ट्रैफिक में बीच-बीच में लेटेंसी बढ़ रही है और पैकेट लॉस (डेटा का नुकसान) भी हो सकता है।"

लोकल सर्विसिंग क्षमता में कमी को दूर करने के लिए, गूगल ने कहा कि उसने दिल्ली में प्रभावित फैसिलिटी से काफी ट्रैफिक को दूसरे रास्ते से भेजा है। हालांकि, इसके कारण बीच-बीच में लेटेंसी बढ़ रही है क्योंकि देश के मेट्रो शहरों और रीजनल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) में मांग क्षमता से ज्यादा हो गई है।

गूगल ने कहा, "हम अपने ग्राहकों को प्रभावित करने वाली लेटेंसी की समस्याओं को कम करने के लिए ट्रैफिक को संभालने के और तरीकों और इंटरनेट एज पीयरिंग को बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। जब तक प्रभावित फैसिलिटी पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती, तब तक ग्राहकों को गूगल क्लाउड में थोड़ी ज्यादा लेटेंसी और नेटवर्क रूटिंग में कुछ दिक्कतें महसूस हो सकती हैं।"