Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Rajasthan: अनूपगढ़ में एक क्विंटल अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

राजस्थान के अनूपगढ़ जिले के रावला मंडी में पुलिस ने  युवक को एक क्विंटल अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान 21 साल के नरेंद्र के रूप में हुई है। वे बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के सात जीएमआर गांव का रहने वाला है। नरेंद्र को जोधपुर के फलौदी से कैंपर वाहन में अफीम की सप्लाई करने की कोशिश करते समय पकड़ा गया। 

रावला थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान आरोपित के घबराने पर पुलिस को शक हुआ। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को अफीम की भूसी बरामद हुई। पूछताछ में नरेंद्र ने बताया कि उसने फलौदी के पास गांव से अफीम की भूसी खरीदी है और उसे सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने नरेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही वाहन को भी कब्जे में लिया है।