Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |  

जमशेदपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के जमशेदपुर में कदमा बाजार के पास रुई लाइन स्थित शौचालय के सामने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक रामगढ़िया बस्ती का रहने वाला है. बताया जाता है कि उसको गोली मारने के बाद चापड़ में भी हमला किया गया है. जिससे उसकी मौत हो गयी है. 

बताया जाया है कि वे लोग कदमा बाजार के पास स्थित शौचालय के सामने एक शराब की दुकान पर शराब पी रहे थे. इसी बीच उसका किसी बात को लेकर कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया. इस विवाद के बाद दो युवक आये और सीधे उसकी कनपट्टी पर बंदूक सटाकर गोली मार दी. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथी ही सीसीटीवी के माध्यम से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.