Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

बिहार जा रही ट्रेन से 750 कारतूस के साथ महिला यात्री गिरफ्तार

राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार को वाराणसी से बिहार के छपरा जा रही एक पैसेंजर ट्रेन से मिर्जापुर की 20 वर्षीया एक महिला को 750 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के बलिया थाना के प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार सुबह वाराणसी से बिहार के छपरा जा रही पैसेंजर ट्रेन (नंबर 05446) से बलिया रेलवे स्टेशन से 20 साल की मनिता सिंह को 315 बोर के 750 कारतूस (315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया। ये कारतूस ट्रॉली बैग में रखे हुए थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि मनिता सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वो कारतूस बिहार के छपरा लेकर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना इलाके के अंकित कुमार पांडेय और रोशन यादव ने उसे इसकी सप्लाई करने को कहा था।

ये महिला मिर्जापुर के राजगढ़ थाना इलाके के नदीहार गांव की रहने वाली है। यादव ने बताया कि पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है और दो और लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। बलिया रेलवे स्टेशन से एक माह के अंदर कारतूस बरामदगी की ये दूसरी घटना है। राजकीय रेलवे पुलिस ने 28 सितंबर को बलिया रेलवे स्टेशन से 825 अवैध कारतूस और देशी तमंचे बरामद किए थे ।