Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? गिरफ्तारी पर आज सुनवाई

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. अरविंद केजरीवाल की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए एफिडेविट में गिरफ्तारी को गलत बताया गया है. एफिडेविट में कहा गया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पास एक भी ऐसा बयान और सबूत नहीं हैं, जिससे यह साबित होता हो कि सबूतों को नष्ट किया है.