Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

पश्चिम बंगाल: गैर कानूनी तरीके से पटाखे बेचने वालों पर लगेगी लगाम

देश भर से आतिशबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं की रिपोर्ट आने के बाद कोलकाता में पुलिस कमिश्नर ने बाजारों का जायजा लिया और शहर में सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम और फायर फाइटर की तरफ से किए गए इंतजामों को देखा।

कोलकाता में पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार पांडे ने कहा कि पुलिस की टीम ने अब तक 500 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए गए हैं।

वहीं, व्यापारियों के संगठन ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में आतिशबाजी उद्योग पिछले साल त्योहार के सीजन में हुई करीब 8,000 करोड़ रुपये की बिक्री के आंकड़े को पार करने के लिए तैयार है।