Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

पश्चिम बंगाल: बीरभूम अस्पताल में मरीज ने ड्यूटी पर तैनात नर्स से छेड़छाड़ की

पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के सरकारी अस्पताल में नर्स के साथ कथित तौर पर मरीज ने छेड़छाड़ और गाली-गलौज की।

बीरभूम के सीएमओएच (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) हिमाद्री अरी ने बताया, "शनिवार देर रात तेज बुखार से पीड़ित व्यक्ति ने इलमबाजार ब्लॉक अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद नर्स के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। अस्पताल के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए बोलपुर उप-मंडल अस्पताल भेज दिया।"

नर्स ने बताया, "मरीज ने आते ही मेरे साथ बदसलूकी शुरू कर दी। मैंने उसे अनदेखा किया और उसका इलाज करना शुरू कर दिया, लेकिन अचानक उसने मुझे गलत तरीके से छुआ, जबकि मैं स्लाइन लगा रही थी।"

रविवार को अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने चौबीसों घंटे डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर रैली निकाली।