Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

चेन्नई में वेलाम्मल नेक्सस स्कूल ने ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को सम्मानित किया

तेलंगाना में चेन्नई के वेलाम्मल नेक्सस स्कूल ने पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज विजेता निशानेबाज मनु भाकर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर हिस्सा लेने वाले 642 छात्रों को दो करोड़ रुपये से ज्यादा की स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप भी दी गई।

22 साल की स्टार निशानेबाज भाकर का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल ने ओलंपिक विजेता को गिफ्ट के तौर पर खास पिस्टल दी। मनु भाकर ने मंच पर बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप का लक्ष्य युवाओं को खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है।