Breaking News

पंजाब: अमृतसर में सरकारी टीचर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की, पुलिस जांच में जुटी     |   पंजाब के फिरोजपुर में हुए काला गाबा के मर्डर की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली     |   टीएमसी ने दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निष्कासित किया     |   बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी शाम 4:30 बजे फेसबुक के जरिए जनता को संबोधित करेंगी     |   ट्विशा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह ने सीबीआई को उस रात के घटनाक्रम की जानकारी दी     |  

Jammu Kashmir: 14 सितंबर से फिर शुरू होगी वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर की यात्रा 14 सितंबर से शुरू होगी। यात्रा 19 दिनों से बंद थी। ये सूचना मिलते ही आधार शिविर कटरा में श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। माता वैष्णो देवी के दर्शन की उनकी इच्छा जल्द पूरी होने वाली थी।

26 अगस्त को भूस्खलन के बाद यात्रा रोक दी गई थी। हादसे में 34 लोगों की जान चली गई थी और 20 घायल हुए थे। कोविड-19 के दौरान रोक बाद इस बार सबसे लंबे समय तक यात्रा रुकी रही। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा कि वे सुनिश्चित करना चाहते हैं कि टूटे हुए रास्ते और व्यवसायिक जगहों की मरम्मत पूरी हो जाए। इसके बाद ही श्रद्धालुओं को यात्रा शुरू करने की अनुमति मिले।