Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं ने किया श्राइन बोर्ड के फैसले का स्वागत

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में मौजूद माता वैष्णो देवी के दर्शन सोमवार को स्थगित कर दिए गए। मौसम विभाग ने राज्य में पांच से सात अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार रात को तीर्थयात्रा स्थगित करने की घोषणा की। देशभर से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने यात्रा में व्यवधान के बावजूद बोर्ड के फैसले का स्वागत किया है।

भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने के खतरे को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने एहतियात के तौर पर ये कदम उठाया है। आठ अक्टूबर को यात्रा फिर से शुरू होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को आधिकारिक माध्यमों से अपडेट रहने की सलाह दी है। अधिकारियों के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान एक लाख 70 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए।

जम्मू कश्मीर में 26 अगस्त को यात्रा मार्ग पर हुए विनाशकारी भूस्खलन के बाद 22 दिन के लिए तीर्थयात्रा को स्थगित कर दिया गया था। 17 सितंबर को यात्रा फिर से शुरू हुई थी। इस भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे।