Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

उत्तर प्रदेश: रायबरेली में गाड़ी और ट्रैक्टर की टक्कर, चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मंगलवार को एक वाहन और ट्रैक्टर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि कुल आठ लोग महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ से प्रयागराज जा रहे थे।

मृतकों की पहचान आशीष द्विवेदी, दीपेंद्र, प्रभा द्विवेदी और रजनी के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।