Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

सरकारी योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, सीएम योगी का जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा में गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान किसी को पक्के मकान की चाबी मिली तो किसी को स्वरोजगार के लिए सहायता राशि और स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, डेमो कार्ड, आवास की चाबी और उपहार देकर सम्मानित किया। इनमें आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थी शामिल रहे।

किसी को मिला आयुष्मान कार्ड तो किसी को आवास

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी राम प्रताप को आयुष्मान कार्ड का डेमो देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों कार्ड मिलना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। इससे उनके परिवार को इलाज की सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य संबंधी चिंता कम होगी।

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत संगीता को 85 हजार रुपये का डेमो चेक दिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की आर्थिक मदद जरूरतमंद परिवारों को मुश्किल समय में सहारा देती है। वहीं, घनश्याम और मीना को आवास की चाबी देकर सम्मानित किया गया। घनश्याम ने कहा कि अब उनके परिवार को पक्की छत मिल सकेगी और वे सुरक्षित रह पाएंगे।

आजीविका मिशन के तहत रेनू वर्मा को 12 करोड़ रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि इससे समूह को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं, झिनकना देवी को दो लाख रुपये की सहायता का लाभ दिया गया।

स्वरोजगार और पशुपालन के लिए भी मिली मदद

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत बीनू पांडेय को एक लाख 19 हजार रुपये का डेमो चेक देकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के तहत निर्मला देवी को 50 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थी रामतीर्थ को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थी मुस्ताक अहमद को पांच लाख 60 हजार रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया। वहीं, लकी सिंह को स्टडी टेबल देकर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया।

योजनाओं से मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का अवसर

सरकारी योजनाओं का लाभ पाकर लाभार्थियों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।