Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

UP: भदोही में इंडिया कारपेट एक्सपो की धूम, 67 देश ले रहे हिस्सा

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में वाणिज्य और कपड़ा मंत्रालय की ओर से आयोजित इंडिया कारपेट एक्सपो की तैयारियां चल रही हैं। 15 अक्टूबर से शुरू हुए इस चार दिवसीय कार्यक्रम में 67 देशों के कालीन बनाने वाले और एक्सपोर्टर्स हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वो तरह-तरह के डिजाइन और शिल्प कौशल का प्रदर्शन करेंगे। एक्सपो के दौरान किसी तरह की घटना न हो, इसके लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी की गई है।

मेले में स्टॉल लगाने वाली भारतीय कालीन कंपनियां एक्सपो का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने उम्मीद है कि इसके जरिए उन्हें अपने डिजाइन और शिल्प कौशल को दिखाने, अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जुड़ने और अच्छी कमाई करने का मौका मिलेगा। इंडिया कारपेट एक्सपो एशिया के सबसे बड़े हैंडमेड कारपेट मेलों में से एक है। यहां आने वाले खरीददार हाथ से बने कालीन, गलीचे और दूसरा सामान खरीद सकते हैं।