Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

जम्मू कश्मीर के कठुआ में भारी मात्रा में नकदी के साथ दो गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि कश्मीर जाने वाली गाड़ी पंजाब से आ रही थी और उसे जम्मू कश्मीर के एंट्री गेट लखनपुर में रोका गया।

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की नकदी कार के अंदर बनी खास कैबिनेट में छिपा कर रखी गई थी। नकदी की बरामदगी के बाद पुलिस ने फौरन आयकर विभाग को जब्ती के बारे में सूचित किया। अधिकारी ने कहा कि नकदी के साथ घाटी के रहने वाले यात्रियों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।