Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

गुजरात में रेल पटरी से छेड़छाड़ मामले में तीन रेलकर्मी गिरफ्तार

गुजरात के सूरत में रेल की पटरी से छेड़छाड़ करने और संभावित हादसे को टालने का श्रेय लेने के लिए रेलवे के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी हितेश जॉयसर ने बताया कि तीनों की पहचान सुभाष पोद्दार (39), मनीष मिस्त्री (28) और शुभम जयसवाल (26) के रूप में हुई है, जो रेलवे के रख-रखाव विभाग में ट्रैकमैन हैं।

इन तीनों ने कोसांबा और किम स्टेशन के बीच इंस्पेक्शन के दौरान शनिवार सुबह 5.30 बजे रेलवे प्रशासन को सतर्क किया था कि ‘शरारती तत्व’ एक तरफ की पटरी से इलास्टिक क्लिप और दो फिश प्लेट हटाकर, दूसरी तरफ की पटरी पर रख रहे हैं।

एसपी ने कहा कि किम पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत आपराधिक साजिश का मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। रात में गश्त के दौरान तीनों कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों को सचेत करने के लिए टूटी हुई पटरी का वीडियो भेजा था।