Breaking News

केदारनाथ में आपदा के दौरान तीन लोगों की मौत

केदारनाथ धाम में प्राकृतिक आपदा के चलते तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, राज्य आपदा परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, चारधाम में यात्रा के दौरान अब तक मृतकों की संख्या 179 पहुंच गई है।

चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 85 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 44, हेमकुंड साहिब में चार, गंगोत्री में 14 और यमुनोत्री धाम में 31 यात्रियों की मौत हुई है।