Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

MP: पन्ना में सड़क हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन की मौत, आरोपित बस चालक फरार

MP: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में तेज रफ्तार से जा रही एक टूरिस्ट बस ने कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो सगी बहनों सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के अजयगढ़ बाइपास पर मंगलवार सुबह उस समय हुई जब तीनों अष्टमी के अवसर पर एक मंदिर में पूजा कर अपने घर लौट रहे थे। पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि बस का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान लालकरण (22), अंजलि (17) और अनारकली (12) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि तीनों चीमट से पद्मावती बड़ी देवन मंदिर दर्शन करने गए थे और लौटते समय हादसे के शिकार हो गए। मोटरसाइकिल लालकरण चला रहा था और वह दोनों लड़कियों का ममेरा भाई था। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान तीनों ने ही दम तोड़ दिया।