Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

कफन हटाकर उठी पत्नी… कैसे हो गया ये चमत्कार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक अजीब घटनाक्रम सामने आया है. यहां लंबी बीमारी से एक महिला की मौत के बाद परिवार के लोग दाह संस्कार के लिए श्माशान जा रहे थे. अभी वह आधे रास्ते ही पहुंचे थे कि महिला उठकर बैठ गई. उसने अपने शरीर पर लिपटा कफन फाड़ कर फेंक दिया. इस घटना को देखकर पहले तो परिवार वालों के हाथ पांव फूल गए, लेकिन बाद में महिला ने जब पीने को पानी मांगा तो परिवार ने राहत की सांस ली.

यह घटना हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र में गांव कैंथा का है. जानकारी के मुताबिक कैंथा गांव में रहने वाले मातादीन रैकवार की 33 वर्षीय पत्नी अनीता काफी समय से बीमार थी. उसे ब्लड कैंसर था और इलाज के लिए मातादीन ने कोई कसर नहीं छोड़ी. यहां तक कि अपनी पत्नी का इलाज कराने वह मध्य प्रदेश के छतरपुर, भोपाल, जालंधर, चंडीगढ़ और अमृतसर भी ले गए, लेकिन कहीं आराम नहीं मिला. आखिर में अनीता ने जालंधर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.