Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

पुलिसकर्मी का कत्ल करने वाले हिस्ट्रीशीटर को सताया एनकाउंटर का डर

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के हिस्ट्रशीटर अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव के घर सोमवार को पुलिस दबिश देने गई. तभी हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी. इससे एक सिपाही शहीद हो गया. पुलिस की मुठभेड़ के बाद आरोपी मुन्ना यादव को हिरासत में ले लिया गया. मुन्ना यादव और उसके बेटे को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर जेल भेज दिया गया. अस्पताल से बाहर निकलते समय मुन्ना यादव रहम की भीख मांग रहा था. वह अपने बच्चों के पालने की बात कर रहा था. अपराधी के चेहरे पर साफ-साफ डर दिख रहा था.

मेडिकल कॉलेज से हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ मुन्ना यादव को डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस जब उसे गाड़ी में बैठाने के लिए ले जा रही थी. उसी समय हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव के चेहरे पर खौफ नजर आ रहा था. आरोपी मुन्ना यादव अपने जान की भीख मांग रहा था. खौफ के साए में वह यह कह रहा था ये लोग मुझे यहां से ले जाएंगे, फिर मेरा एनकाउंटर कर देंगे. इसके बाद दिखा देंगे की आरोपी भाग रहा था. इसलिए इनकाउंटर हो गया. अस्पताल से निकालते हुए मुन्ना यादव पुलिस के सामने यही गिड़गिड़ाता रहा.