Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

हैदराबाद केंद्रीय जेल अधिकारियों की अनूठी पहल, 'फील द जेल' से आम लोगों को जेल का जीवन समझने का मौका

Telangana: आपने कभी सोचा है कि जेल के अंदर का जीवन कैसा होता होगा? तेलंगाना में हैदराबाद की चंचलगुडा केंद्रीय जेल में इसे करीब से अनुभव किया जा सकता है। इसके लिए यहां एक अनूठी पहल शुरू की गई है - 'फील द जेल'।

ये तेलंगाना जेल और सुधार सेवा विभाग की अपनी तरह की पहली पहल है, जो आम लोगों को अपनी मर्जी से 12 या 24 घंटे जेल में बिताने और कैदियों की दिनचर्या का पालन करने का मौका देती है। इस पहल का मकसद लोगों को आजादी की अहमियत और जेल के कठोर जीवन को समझने में मदद करना है।

अधिकारियों ने जेलों के इतिहास के बारे में बताने के लिए एक जेल संग्रहालय भी शुरू किया है। इसमें निजाम के समय से लेकर आधुनिक सुधारों तक की जानकारी दी गई है। संग्रहालय में तस्वीरों, इंस्टॉलेशन और कुछ प्रदर्शनियों के माध्यम से, समय के साथ बदलती जेलें और सजा देने की प्रथाओं को सामने लाने की कोशिश की गई है।

लोगों की प्रतिक्रिया देखते हुए जेल अधिकारियों को उम्मीद है कि ये पहल लंबे समय तक जारी रहेगी। इससे जेलों की अवधारणा सिर्फ सजा के केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि जागरूकता, शिक्षा और सुधार की जगहों की भी बनेगी।