Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

सिक्किम में भारी बारिश के बाद तीस्ता नदी उफान पर, आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

सिक्किम में भारी बारिश की वजह से तीस्ता नदी उफान पर है। पानी बढ़ने से कई जगह बाढ़ जैसे हालात हैं। नॉर्थ सिक्किम में भारी बारिश की वजह से लोग काफी परेशान है। गुरुवार सुबह तीस्ता नदी में पानी बढ़ने से नॉर्थ सिक्कम के बाजार डूब गए। आसपास के इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया। 

पिछले कई दिनों से जारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड में करीब छह लोगों की मौत हो गई। सिक्किम में बारिश और लैंडस्लाइड से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में बिजली, फूड सप्लाई और मोबाइल नेटवर्क पर भी असर पड़ा है। लैंडस्लाइड की वजह से लाचुंग शहर में कई विदेशी सैलानी समेत करीब 1500 पर्यटक फंस गए। 

हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान  प्रशासन ने सोमवार को 64 सैलानियों को सुरक्षित निकाल लिया। मंगलवार को सिक्किम प्रशासन ने लाचुंग और मंगन जिले के आस-पास के इलाकों से 1,225 सैलानियों को सुरक्षित बचाया। बुधवार देर रात भी रेस्क्यू टीम ने 158 सैलानियों को बचाया।