Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने स्वामी प्रसाद मौर्य

हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है. राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के संरक्षक और संस्थापक साहब सिंह धनखड़ ने गुरुवार को स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी का अध्यक्ष घोषित किया. बता दें कि दो दिन पहले यानी मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी.

सपा के महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया. एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और सपा से मेरा वैचारिक मतभेद रहा है. मैं स्वच्छ राजनीति में विश्वास करता हूं. अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा के खिलाफ जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मुझे मुलायम सिंह यादव के साथ भी काम करने का अनुभव है. वे कट्टर समाजवादी नेता थे. जो लोग उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं वे उनकी विचारधारा पर नहीं चल पा रहे हैं. अफसोस की बात है. इससे पहले उन्होंने अखिलेश यादव पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि पार्टी में उनकी अनदेखी की जा रही थी. सपा के कई नेताओं की बयानबाजी से हम दुखी थे.