Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पत्नी रूपी सोरेन को सौंपा सम्मान

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 65 जानी-मानी हस्तियों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार से नवाजा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने पार्टी की विधायक और बहू कल्पना सोरेन की मौजूदगी में राष्ट्रपति से यह सम्मान ग्रहण किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस पुरस्कार को शिबू सोरेन के जीवन भर के संघर्ष और लोगों की सेवा के प्रति सम्मान बताया।

'दिशोम गुरु' के नाम से विख्यात शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन का निधन चार अगस्त 2025 को 81 वर्ष की उम्र में हो गया था।

झारखंड राज्य के गठन, आदिवासी अधिकारों की लड़ाई और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।