Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

मणिपुर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या का केस दर्ज

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के मुओलवाइफेई गांव के बाहरी इलाके में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है और हत्या के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।