Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

Jaipur: जयपुर में संत संसद कार्यक्रम का होगा आयोजन, संत जगाएंगे राष्ट्रवाद की अलख

Jaipur: 29 मार्च को जयपुर में एक बड़ा धार्मिक और वैचारिक आयोजन होने जा रहा है। जहां एक ही मंच पर देशभर के साधु-संत जुटेंगे और राष्ट्रवाद का संदेश गूंजेगा। NETWORK 10 द्वारा आयोजित सुंदर और भव्य कार्यक्रम का मंच 29 मार्च को जयपुर में सजने जा रहा है, जहां ‘संत संसद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस खास कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल होंगे और एक ही मंच पर कई धर्म ध्वज वाहकों का समागम देखने को मिलेगा। ‘मंच एक, संत अनेक’ की थीम के साथ आयोजित इस संत संसद में राष्ट्रवाद की अलख जगाने का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र को मजबूत करना है, साथ ही भारत को वैभवशाली और विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक बड़ा वैचारिक प्रयास भी किया जाएगा।

एकता और अखंडता को सशक्त बनाने के लिए यह आयोजन खास माना जा रहा है। जहां संत समाज देश को एकजुट करने का संदेश देगा। अब देखना होगा कि जयपुर की इस संत संसद से उठने वाली आवाज देश की दिशा में कितना बड़ा बदलाव ला पाती है।