Breaking News

पंजाब: अमृतसर में सरकारी टीचर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की, पुलिस जांच में जुटी     |   पंजाब के फिरोजपुर में हुए काला गाबा के मर्डर की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली     |   टीएमसी ने दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निष्कासित किया     |   बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी शाम 4:30 बजे फेसबुक के जरिए जनता को संबोधित करेंगी     |   ट्विशा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह ने सीबीआई को उस रात के घटनाक्रम की जानकारी दी     |  

Jammu Kashmir: वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के पंजीकरण फिर से शुरू, खराब मौसम बना था बाधा

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में पवित्र माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा 22 दिनों तक स्थगित रहने के बाद बुधवार को फिर से शुरू हो गई। विनाशकारी भूस्खलन के बाद यात्रा रोक दी गई थी। हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे।

यात्रा के लिए पंजीकरण को बुधवार को खराब मौसम की वजह से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। हालांकि गुरुवार सुबह से पंजीकरण फिर से शुरू हो गया। मंदिर के लिए यात्रा शुरू होने से श्रद्धालु जोश में दिख रहे हैं। उनका कहना है कि वे इस लम्हे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

मंदिर प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को वैध पहचान पत्र साथ रखने, निर्धारित मार्ग पर चलने और तैनात कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी है। अब यात्रा मार्ग सुरक्षित घोषित होने की वजह से आने वाले दिनों में तीर्थयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भीड़ बढ़ने का अनुमान है।