Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

राजनाथ सिंह ने टीएमसी पर बोला हमला, बोले- क्या कानून और संविधान ममता की इच्छाओं पर चलने चाहिए?

West Bengal: रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों में पश्चिम बंगाल में विकास की जगह विनाश ही देखने को मिला है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, सिंह ने दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी, जो जनसमर्थन को दर्शाती है।

सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “क्या कानून और संविधान ममता की इच्छा के अनुसार चलने चाहिए? पंद्रह साल बीत गए, फिर भी विकास की जगह बंगाल में विनाश ही देखने को मिला है, वोट बैंक की राजनीति तक सिमट गया है, जहां धर्म के आधार पर लाभ बांटे जा रहे हैं। उत्तर बंगाल में विकास के लिए केवल 900 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि मदरसों को विकास के लिए 5,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस असंतुलन ने आज के युवाओं को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया है।”

इससे पहले, 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तर बंगाल के खिलाफ कथित भेदभाव और राज्य सरकार की बजट प्राथमिकताओं का मुद्दा उठाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार पिछले 15 वर्षों का अपना रिपोर्ट कार्ड पेश नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, “टीएमसी अपने 15 साल के कार्यकाल का हिसाब देने में असमर्थ है, क्योंकि उसने वास्तविक काम करने के बजाय केवल घृणित कृत्य किए हैं, तो भला वह किस चेहरे से आपको जवाब दे सकती है?” 

प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार पर बजट आवंटन में उत्तर बंगाल के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मदरसों के लिए लगभग 6,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जबकि उत्तर बंगाल के विकास की उपेक्षा की गई।

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।