Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

पंजाब: लुधियाना में ड्रग तस्करों की दो संपत्तियां ध्वस्त

पंजाब के लुधियाना में नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो तस्करों से जुड़े अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है और ऐसी 78 संपत्तियों की पहचान की गई है जिन्हें कानूनी प्रक्रियाओं के बाद गिराया जाएगा।  सोमवार रात को तलवंडी कलां गांव में अवैध रूप से बने एक मकान को ढहाया गया, जबकि अगले दिन दुगरी के हिम्मत नगर इलाके में एक और संपत्ति ढहाई गई।

तलवंडी कलां में तोड़फोड़ के बारे में पुलिस ने बताया कि आरोपित सोनू पिछले तीन साल से ड्रग के धंधे में शामिल था और उस पर छह मामले दर्ज हैं। इस अभियान की निगरानी करने वाले लुधियाना के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त गुरदेव सिंह ने कहा कि ये कार्रवाई पंजाब सरकार के ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ अभियान के तहत की गई है। पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा, "हमने 78 और संपत्तियों की पहचान की है, जहां नशे के पैसे से संपत्ति बनाई गई है। उसे भी कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक ढहाया जाएगा।"