Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

परीक्षण के बिना कैबिनेट बैठक में भेजे जा रहे प्रस्ताव

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विभागीय योजनाओं के प्रस्ताव जमीनी परीक्षण किए बगैर सीधे कैबिनेट बैठक में भेजने पर एतराज किया है। उन्होंने विभागीय सचिवों को निर्देश दिए कि वे जमीनी परीक्षण व आकलन करने के बाद ही कैबिनेट बैठक के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

ऐसा न करने से योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य प्राप्त करने में कठिनाई होती है।इस संबंध में मुख्य सचिव ने अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों, सभी विभागीय सचिवों को पत्र लिखा है। पत्र में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के परीक्षण और तुलना कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा।